प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का जताया आभार
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा जन्मदिन पर दी गई शुभकामनाओं के लिए उनका धन्यवाद किया है।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को उनके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया है।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि देश एक प्रगतिशील, समृद्ध, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण के संकल्प के साथ नई ऊर्जा और तेज गति से निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने राष्ट्र-निर्माण की इस यात्रा में राष्ट्रपति के मार्गदर्शन और प्रेरणा को अमूल्य बताया और कहा कि इससे जन-सेवा के प्रयासों को और अधिक मजबूती मिलती है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट के माध्यम से राष्ट्रपति का धन्यवाद करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा कि जनभागीदारी के साथ भारत की समृद्ध विरासत और आधुनिक विकास के संगम के जरिए वे देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।